फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सिविल सर्जन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, लोकायुक्त में पास पहुंची लिखित शिकायत

Thu, 04 Jul 2024 04:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि हमारे पास जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पी एन वर्मा के खिलाफ एक लिखित शिकायत आई हैं। जिसमें शिकायतकर्ता ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सिविल सर्जन पर लगे भ्रष्टाचार आरोप... लोकायुक्त में पहुंची लिखित शिकायत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन पर भ्रष्टाचार को आरोप लगे हैं। इस संबंध में एक लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस उज्जैन तक पहुंची है। जिसमें सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम वर्मा पर जीएसटी बिल में हेराफेरी करने, जबरन सामान खरीदने और लाखों का बिल पास करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल मामले में लोकायुक्त पुलिस जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस के पास जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पी एन वर्मा के खिलाफ एक लिखित शिकायत आई हैं। जिसमें शिकायतकर्ता ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस को बताया की उच्च पद पर रहते हुए डॉक्टर वर्मा ने मरीजों और अस्पताल में सुविधा बढ़ाने के नाम पर कई जरूरी सामानों को खरीदी की, जिसमें लाखों रुपए के बिल पास हुए, लेकिन सामान आज तक पहुंचा ही नहीं हैं। जबकि बिल तत्काल प्रभाव से पास किए गए। वहीं उन पर जीएसटी बिल में हेरा फेरी करने के भी आरोप लगे हैं। खास बात यह है कि सिविल सर्जन पीएम वर्मा का इसी महीने रिटायरमेंट होने वाला है और ऐसे में उन पर अब भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें