फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: घर वालों ने पढ़ने भेजा स्कूल, शिक्षकों ने हाथों में फावड़ा थमा नाली साफ कराई, ADPC ने कही जांच की बात

Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: शिप्रा विहार कॉलोनी के AGAPE मिशन स्कूल का बताया जा रहा है, जिसके बाहर आधा दर्जन बच्चे स्कूल की ड्रेस पहन कर हाथों में डंडा और फावड़ा लेकर नाली की सफाई करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
नाली साफ करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास रोड शिप्रा विहार स्थित एक स्कूल में बच्चों से टॉयलेट और नाली साफ कराए जाने का एक VIDEO इन दिनों जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे हाथों मे डंडा और पाउडर लेकर नाली की सफाई करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कितना पुराना है यह तो पता नहीं है लेकिन वीडियो के वायरल होने से जहां बच्चों के पेरेंट्स नाराज हैं, वहीं, इस मामले को शिक्षा विभाग ने भी गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने की बात की हैं। 
विज्ञापन




मामला उज्जैन के देवास रोड स्थित शिप्रा विहार कॉलोनी के AGAPE मिशन स्कूल का बताया जा रहा है, जिसके बाहर आधा दर्जन बच्चे स्कूल की ड्रेस पहन कर हाथों में डंडा और फावड़ा लेकर नाली की सफाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नागझिरी थाने के पास ही यह स्कूल बना हुआ है। जहां कुछ लोगों ने जब बच्चों को नाली की सफाई करते देखा तो इसका वीडियो बना लिया। इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जब ADPC शिक्षा अधिकारी गिरीश तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने अमर उजाला को बताया कि पूरे वीडियो की जांच करवाई जा रही है। आज एक टीम भी स्कूल पहुंचेगी जो कि इस पूरे मामले की सत्यता की जांच करेगी। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वैसे इस मामले में स्कूल के जिम्मेदारों से भी चर्चा करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें