फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: दो महीने पहले हुई ठगी के मामले में प्रकरण दर्ज, बिना ओटीपी खाते से गायब हुए थे रुपये

Sat, 18 Mar 2023 10:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में स्टेशन मास्टर से 19 जनवरी को पौने दो लाख की ठगी हुई थी। इस मामले में प्रकरण दर्ज हो गया है। बिना ओटीपी ही खाते से पैसे गायब हो गए थे। 
 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में स्टेशन मास्टर के साथ हुई पौने दो लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला दो महीने पुराना है। 

विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि आदित्य नगर में रहने वाले सुनील पिता चंद्रेश्वर प्रसाद स्टेशन मास्टर हैं। 19 से 24 जनवरी के बीच उनके खाते से बिना ओटीपी बताए अज्ञात व्यक्ति ने पौने दो लाख रुपये की राशि निकाल ली। स्टेशन मास्टर को खाते से राशि निकलने की जानकारी बैंक पहुंचने के बाद पता चली तो उन्होंने शिकायत का आवेदन दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि अज्ञात व्यक्ति ने राशि निकालने के लिए उनके डेबिट कार्ड का क्लोन बनाया है। पैसा एक बार में नहीं निकाला गया। छह दिन में अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए हैं। एसआई मनोहर बडोदिया ने बताया कि बैंक से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें