फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ड्यूटी से लौट रहे ASI की सड़क हादसे में मौत, देवास रोड पर पानी के टैंकर ने बाइक को मारा टक्कर

Sun, 26 Nov 2023 12:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन जिले में ड्यूटी से लौट रहे एक एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई। देवास रोड पर पानी के टैंकर ने बाइक सवार एएसआई को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में देवास रोड पर शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में एएसआई की दर्दनाक मौत हो गई। वह देवास से पुलिस लाइन लौट रहे थे। गलत साइड से आ रहे पानी की टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी है।

विज्ञापन


नरवर थाना पुलिस ने बताया कि देवास के रहने वाले एएसआई केशव सिंह चौहान पुलिस लाइन में पदस्थ थे। रात 10 बजे से उनकी ड्यूटी थी। देवास से बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन आ रहे थे। देवास रोड पुराने टोल टैक्स के समीप गलत साइड से आ रहे पानी के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। केशव सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल डायल 100 से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

मौके से टैंकर जब्त किया गया है और चालक भाग निकला था। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले ही एएसआई पुलिस लाइन में पदस्थ हुए थे। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस लाइन के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें