फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शराब के नशे में पानी से भरे प्लॉट में गिरने से बुजुर्ग की मौत, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Tue, 25 Jul 2023 12:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में बीती रात एक शराबी नशे में पानी से प्लॉट में गिर गया, जिसके बाद वह उठ नहीं सका और वहीं उसकी मौत हो गई। सुबह पुलिस को लाश मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में पुत्र के साथ रहने वाला शराबी पिता बीती रात घर के पीछे खाली प्लॉट में भरे पानी में ऐसा डूबा की यही उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद पोस्टमार्टम कराया। ढांचा भवन शराब गोदाम के पास पानी से भरे प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर चिमनगंज थाना पुलिस पहुंची थी। मृतक की पहचान देवव्रत पिता हुकुमचंद मरमट के रूप में की गई। मृतक समीप ही रहता था। पुत्र पीयूष ने बताया कि पिता शराब के आदी हो चुके थे, रात में संभवत: नशे में घर लौटते समय पानी में गिरे और उठ नहीं पाये। परिजनों ने बताया कि घर में पिता-पुत्र के अलावा कोई नहीं रहता था। देवव्रत की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये सौंपा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें