फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मजदूरी कर घर लौट रही महिलाओं पर आसमानी बिजली गिरी, एक युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 28 Jul 2023 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई, वहीं एक महिला घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
उज्जैन में बिजली गिरने से युवती घायल हो गई। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बड़नगर रोड पर शुक्रवार दोपहर को बिजली गिरने की घटना सामने आई है। इसकी चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। ये दोनों अन्य महिलाओं के साथ मजदूरी कर लौट रही थीं, तभी घटना हो गई। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि बड़नगर रोड चिंतामन थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम असलाना में मजदूरी का काम कर रही महिलाएं और युवतियां तेज बारिश होने के कारण घर लौट रही थीं। वह खेत से गांव तक पहुंच पातीं इसके पहले ही अचानक बिजली गिर गई। इससे निकिता (16) और राधाबाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्राम बामोरा के सरपंच तुरंत दोनों घायलों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां राधाबाई को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जबकि निकिता की मौत हो गई थी। इसे परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। ग्राम बामोरा के सरपंच ने कलेक्टर से इस मामले में निकिता के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें