फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: रोड चौड़ीकरण में ढहा मकान, परिवार का लाखों का सामान मलबे में दबा; पीड़ित ने सीएम से लगाई गुहार

Sun, 17 May 2026 10:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के योगीपुरा क्षेत्र में रामघाट रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में दबकर परिवार का लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया, जबकि पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर बिना पर्याप्त सूचना कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भरभरा कर गिर पड़ा मकान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के योगीपुरा क्षेत्र में रामघाट रोड पर चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान एक परिवार का घर मलबे में तब्दील हो गया। राजेंद्र राव सावदेकर का मकान नंबर-12 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार का लाखों रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया।

पीड़ित दीपक राव सावदेकर ने बताया कि उन्हें पहले से आशंका थी कि उनके मकान को नुकसान हो सकता है, लेकिन नगर निगम से समय पर सूचना नहीं मिली। उन्होंने कुछ सामान एक कमरे से हटाकर दूसरे कमरे में रख दिया था, लेकिन जेसीबी की कार्रवाई में पूरा मकान ही मलबे में तब्दील हो गया।

सुलोचना सावदेकर ने आरोप लगाया कि “हमारे पास एक चम्मच तक नहीं बचा। अगर पहले सूचना दे दी जाती, तो हम कम से कम सामान तो निकाल लेते।” घटना के बाद परिवार फिलहाल किराए के मकान में रहने को मजबूर है। परिवार का आरोप है कि उन्हें पहले से कोई स्पष्ट सूचना या समय नहीं दिया गया और न ही सामान निकालने का पर्याप्त मौका मिला।

अब तक तीन मकान धंस चुके हैं

विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले कुणाल ने बताया कि पास के तीन मकान धंस चुके हैं। ऐसे में उनका मकान भी गिर सकता है, इसलिए उन्होंने घर खाली कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना पर्याप्त जांच के काम कर रहा है, जिससे करीब 15 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

घटना का वीडियो हो रहा वायरल
चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान राजेंद्र राव सावदेकर का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार का लाखों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जेसीबी से तोड़फोड़ के दौरान मकान का मलबा दिखाई दे रहा है और नीचे गली में घर का सामान बिखरा पड़ा है।

मकान गिरते ही सामान ले जाने लगे लोग

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कार्रवाई चल रही थी, वहां राम मंदिर है और आसपास के कुछ निर्माण हटाए जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर स्थित मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग मलबे में दबा टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, गीजर, पानी की टंकी, किराने का सामान, बर्तन सहित गृहस्थी का अन्य सामान ले जाने लगे।

ये भी पढ़ें- पूर्व मिस पुणे की मौत या हत्या? शादी के पांच महीने बाद फंदे पर मिली ट्विशा, मौत की कहानी ने हिला दिया भोपाल

परिवार में हैं आठ सदस्य
पीड़ित परिवार में माता-पिता, दो बच्चे, भाई-भाभी सहित कुल आठ सदस्य रहते थे। परिवार की आजीविका एक दुकान पर निर्भर है, जहां हरसिद्धि माता मंदिर के पास पूजा-पाठ का सामान बेचा जाता है। अब परिवार प्रशासन से मुआवजे और कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि बड़े अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। साथ ही अन्य मकानों को नुकसान से बचाने के लिए दीवार बनवाई जा रही है।

 

भरभरा कर गिर पड़ा मकान

 

भरभरा कर गिर पड़ा मकान

 

भरभरा कर गिर पड़ा मकान

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें