फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: हाथों में स्प्रे, मुंह पर नकाब, लड़कियों के कपड़े, चोरी के लिए बदमाशों का नायाब तरीका, पुलिस भी रह गई दंग

Fri, 11 Oct 2024 07:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime News: चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि फाजलपुरा स्थित एक बैंक के एटीएम में चोरी करने के लिए सुबह 4:15 बजे दो बदमाश ऑटो से पहुंचे थे। उन्होंने लड़की की तरह कपड़े पहन रखे थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे दो बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस जितनी हाईटेक होती जा रही है, चोर बदमाश भी उतने ही शातिर होते जा रहे हैं।  मध्य प्रदेश के उज्जैन से ऐसे ही शातिर चोरों का मामला सामने आया है। दरअसल, हाथों में स्प्रे, मुंह पर नकाब और शरीर पर लड़कियों के कपड़े कुछ ऐसी ही तैयारी कर दो बदमाश चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित फजलपुरा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से रुपए चुराने पहुंचे। बदमाश जल्द से जल्द एटीएम को काटकर उसमे भरे रुपये लेकर फरार होना चाहते थे। लेकिन, अचानक एटीएम का सायरन बज गया और फिर दोनों बदमाशों को यहां से भागना पड़ा। 

विज्ञापन


चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि फाजलपुरा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में रखे रुपये चुराने के लिए शुक्रवार सुबह 4:15 बजे दो बदमाश ऑटो से पहुंचे थे। दोनों बदमाशों ने एटीएम में घुसने के बाद शटर बंद किया और फिर कैमरे पर स्प्रे कर दिया। यह बदमाश चोरी की वारदात में सफल हो जाते हैं, लेकिन इसके पहले ही सायरन बज गया और एक फोन बैंक के मैनेजर शुभम जोशी के पास पहुंचा। सायरन बजाने के 5 मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन  तब तक बदमाश भाग गए थे। 



बदमाशों के साथ ऑटो चालक का लगाया जा रहा सुराग
एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाश लड़कियों के कपड़े में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में स्प्रे है और मुंह पर नकाब लगाए हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज और  ऑटो चालक के जरिए बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम भी कर रही जांच 
एफएसएल टीम भी मामले की अपने तरीके से जांच कर रही है। एफएसएल टीम और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों का  पता लगाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें