फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: निगम आयुक्त ने कहा- सफाई में बाधक बन रहे बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन की अवैध गुमटी और ठेले को हटाया जाए

Fri, 05 May 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में देवासगेट बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर जितने भी हाथ ठेला एवं गुमटी वालों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है, जिसके कारण सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है। साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों को असुविधा होती है। इन सभी अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने और सफाई कार्य करवाए जाने की बात निगम आयुक्त ने कही।
विज्ञापन
गुमटी और ठेले को हटाए जाने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने देवासगेट बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। आयुक्त द्वारा देवासगेट बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर निरीक्षण के दौरान देखा कि चाय, नाश्ता एवं खाद्य पदार्थ विक्रेताओं द्वारा अवैध रूप से ठेले, गुमटी लगाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है। साथ ही यात्रियों को आवगमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


इस पर नाराजगी व्यक्त की गई और उक्त अवैध ठेले, गुमटियों को तत्काल हटवाते हुए सफाई कार्य किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर ऐसा क्षेत्र है, यहां अधिकतर संख्या बाहर से आए हुए यात्रियों की होती है। इसलिए यह स्थान साफ एवं स्वच्छ रहे, ताकि यात्रियों में अपने शहर के प्रति एक अच्छा संदेश जाए। साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई का जिम्मा रेलवे द्वारा संचालित किया जाता है। परिसर की बाहर की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए रेलवे के अधिकारीयों को सफाई व्यवस्था समुचित रखने के लिए पत्र लिखा जाए।

निगम आयुक्त सिंह द्वारा देवास गेट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर, हरी फाटक ब्रिज के नीचे स्थित 12 खोली क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों, जिसमें निगम के कर्मचारियों के साथ ही आउटसोर्स के कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई। इसमें देखने में आया कि जो कर्मचारी उपस्थित नहीं हैं, उनकी भी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की गई है। इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त हिदायत दी कि इस प्रकार का कृत्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित है तो उसका वेतन काटा जाए। 
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी एवं आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अलग-अलग ली जाए। एक ही उपस्थिति रजिस्टर न बनाएं। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों की कंपनी का नाम भी लिखें, ताकि पता चल सके की कौन कर्मचारी निगम का है और कौन आउसोर्स का। वार्ड क्रमांक-29 हरी फाटक ब्रिज के नीचे स्थित 12 खोली का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि ब्रिज के नीचे के स्थान पर प्लेसमेकिंग कार्य करवाया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें