फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस बल रहा तैनात

Sat, 22 Jun 2024 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजान देने वाले आरोपियों के घर गिरा दिए गए हैं। पक्के मकान के साथ ही घटनास्थल वाली झोपड़ी भी ढहा दी गई है। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आऱोपियों के घर गिरा दिए गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शर्मसार करने वाली घटना को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं शनिवार को उनके घर भी गिरा दिए गए।
विज्ञापन


उज्जैन में गत दिनो आदिवासी महिला को काम दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया था। पीड़िता जैसे-तैसे अर्धनग्न अवस्था में भागी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब उनके मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

शनिवार सुबह पुलिस ताजपुर स्थित आरोपी इमरान के घर पर पहुंची, जहां पर जेसीबी के माध्यम से इस मकान को तोड़ा गया और घटनास्थल पर बनी झोपड़ी को भी जमींदोज कर दिया गया। सुबह हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बताया जाता है कि इस कार्रवाई के बाद पुलिस आज शाम तक एक अन्य आरोपी रवि के मकान पर भी बुलडोजर चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें