फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मैक्स केयर हॉस्पिटल में फटी ऑटोक्लेव मशीन, एक युवती सहित दो कर्मचारी झुलसे

Thu, 14 Nov 2024 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के मैेक्स केयर हॉस्पिटल में ऑटोक्लेव मशीन फटने का मामला सामने आया है। इसमें दो कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। अस्पताल ने घटना को छिपाने की कोशिश तो उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
उज्जैन के मैक्स केयर अस्पताल में हुए हादसे मेंं घायल को इलाज के लिए रेफर किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के मैक्स केयर हॉस्पिटल में गुरुवार को गंभीर हादसा हो गया। यहां ऑटोक्लेव मशीन फटने से एक युवती सहित दो कर्मचारी झुलस गए। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर किया है। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर घटना को दबाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


घटना नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित महाकाल वाणिज्य केंद्र में मैक्स केयर हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर में ऑपरेशन थिएटर में लगा ऑटो क्लेव मशीन फटने से हुई। घटना उस समय हुई जब ऑटो क्लेव मशीन में ऑपरेशन के औजार साफ किए जा रहे थे। नतीजतन मशीन से उफना पानी गर्म था जो यहां काम कर रही कर्मचारी मीनाक्षी वर्मा और अखिलेश पर जा गिरा, जिससे दोनों झुलस गए। नतीजतन उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी मीनाक्षी के भाई आकाश ने आरोप लगाया कि घटना दोपहर की है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को दबाया और देर से सूचना दी। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे जहां दोनों कर्मचारियों का ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा था।

अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई
मैक्स केयर अस्पताल के प्रबंधक मनदीप सिंह बेस ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा के सभी इंतजाम थे। कर्मचारियों ने ऑपरेशन थिएटर के उपकरण को सैनेटाइज करने के लिए लगाई गई मशीन को उचित तापमान पर खोल दिया, जिसकी भाप से दोनों कर्मचारी जल गए। उन्होंने ब्लास्ट की घटना को भी गलत बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अस्पताल का लाइसेंस रद्द
घटना की जानकारी लगते ही सीएमएचओ अशोक पटेल भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने घटना  छिपाई है।  यह घटना दोपहर 1 बजे हुई थी और जानकारी शाम को लगी। दोनों कर्मचारी 60 से 65 फीसदी झुलसे हैं जिन्हें इंदौर रेफर किया गया। 10 दिन के लिए अस्पताल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें