फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जानलेवा बनती जा रही आगर रोड, दो दिनों से लगातार हो रहे एक्सीडेंट, अब तक गई तीन की जान

Mon, 18 Mar 2024 10:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन के आगर रोड पर सड़क दुर्घटना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां दो दिन पहले ही राघवी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार दंपति को डंपर चालक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई थी और पति घायल हो गया था।
विज्ञापन
जानलेवा बनती जा रही आगर रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर रोड दिन प्रतिदिन दिन जानलेवा होता जा रहा है। दो दिन पहले ही आगर रोड पर राघवी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार दंपति को डंपर चालक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई थी और पति घायल हो गया था। जिसके बाद कल आगर रोड पर फिर एक दुर्घटना घटित हो गई, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। आगर रोड पर दिन रात तेजगति से दौड़ते डंपर छोटे वाहन चालकों के लिए मौत बनकर सामने आ रहे हैं। बावजूद प्रशासन द्वारा डंपरों पर अंकुश लगाने के प्रयास नहीं कर रहा हैं।

विज्ञापन


आगर रोड पर रविवार को बाइक और डंपर के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक और उसकी मां की मौत हुई है। जबकि एक महिला और एक पुरूष घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घट्टिया थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन से आगर की ओर जाने वाले मार्ग जीरो पॉइंट के समीप सामने से आ रहे डंपर ने बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। बाइक पर दो महिलाओं सहित बाइक चालक और वृद्ध सवार थे।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
डंपर की रफ्तार तेज होने पर बाइक दूर जा गिरी। घटनास्थल पर बाइक चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठी दोनों महिला और एक वृद्ध गंभीर घायल हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सबसे पहले घायलों का उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। उसके बाद मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू करते हुए उसका शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसका नाम विवेक पिता विक्रम सूर्यवंशी (35) निवासी ताजपुर होना सामने आया। परिजन सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंच गए थे। जिन्होंने बताया कि घायलों में मृतक विवेक की मां सुगनबाई सूर्यवंशी (50) रिश्तेदार गौरीशंकर (48) निवासी रतलाम और लीलाबाई है।
विज्ञापन


मृतक युवक करता था मजदूरी
सुगनबाई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ देर बाद सुगनबाई की भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद विवेक और उसकी मां का शव निजी अस्पताल से जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि चारों एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में आगर जा रहे थे, उसी दौरान दुर्घटना हुई। मृतक विवेक मजदूरी करता था और 2 बच्चों का पिता था। टीआई चौहान के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती घायल गौरीशंकर की हालत भी ठीक नहीं है। दूसरी घायल महिला लीलाबाई की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें