फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime News: मादक पदार्थ की तस्करी कर रही दो महिलाएं गिरफ्तार, दो किलो से ज्यादा चरस बरामद

Sat, 08 Apr 2023 07:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन की नागझिरी थाना पुलिस ने चरस की डिलीवरी कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से दो किलो से ज्यादा चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में शुक्रवार शाम मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रही है नागझिरी थाना पुलिस उस समय आश्चर्यचकित रह गई जब मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए स्कूटर पर सवार होकर दो महिलाएं पुलिस गिरफ्त में आ गई, जिनके पास दो किलो चरस जब्त की गई है। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी विनोद मीणा ने बताया कि उज्जैन पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पुलिस की सूचना पर त्रिवेणी विहार के पास परी गार्डन के सामने से स्कूटर पर जा रही दो महिलाओं को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो किलो से अधिक चरस बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक महिला आगर की रहने वाली है, जो चरस लेकर उज्जैन में डिलीवरी देने आई थी। वहीं दूसरी महिला उज्जैन की ही बताई जा रही है। दोनों को नागझिरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एडिशनल एसपी विनोद मीणा ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें