फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, बोले- शब्दों से परे है यह अनुभूति

Tue, 07 Apr 2026 09:19 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में पहुंचे टीवी कलाकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बाबा के दर्शन कर मीडिया के साथ बातचीत में अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा किए। दोनों ने कहा कि यह अनुभूति शब्दों से परे है।
विज्ञापन
भस्म आरती में शामिल हुए टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन किए। इस दौरान दोनों बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने नंदी हॉल से भस्म आरती देखी और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का स्वागत एवं सत्कार किया। दर्शन के बाद अंकिता लोखंडे ने मीडिया से कहा- हम दोनों पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए। मैं इंदौर से हूं और बचपन से कई बार महाकाल आई हूं लेकिन भस्म आरती का यह पहला अनुभव था। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

हम सोशल मीडिया या वीडियो में जो देखते हैं, उससे कहीं अधिक दिव्य अनुभव यहां मिला। बाबा महाकाल की प्रतिमा का तेज, उनकी आंखें और स्वरूप इतना प्रभावशाली है कि मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे शिवजी साक्षात प्रकट हों। उज्जैन बहुत पवित्र और सुंदर स्थान है। बाबा महाकाल को धन्यवाद, जिन्होंने हमें यहां बुलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर में आज भंडारा, 80 हजार लोगों के लिए बना भोजन

दर्शन पश्चात विक्की जैन ने कहा कि यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, फिर भी सब कुछ व्यवस्थित तरीके से संचालित होता है। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद ऐसा लगता है जैसे साक्षात भगवान शिव के दर्शन हुए हों।
विज्ञापन


मुझे लगता है कि उज्जैन से बेहतर आध्यात्मिक अनुभव कहीं और नहीं मिल सकता। मैं यहां के प्रबंधन को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम दोनों यही कहेंगे- जय महाकाल, हर-हर महादेव। बाबा महाकाल बार-बार बुलाते रहें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें