फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal: देश का पहला ऐसा मंदिर, जहां दर्शनार्थियों को टनल से कराये जाएंगे दर्शन, भक्तों को भीड़ से मिलेगी राहत

Sat, 03 Feb 2024 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Mahakal Tunnel: श्री महाकालेश्वर मंदिर में 4.36 करोड़ की लागत से बनाई जा रही टनल का 99 प्रतिशत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे मंदिर प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में मदद और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महाकल मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए बनाई जा रही टनल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बता दें कि 12 ज्योतिर्लिंगों में एक देश के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। इतना ही नहीं महाकाल लोक बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी बड़ी है। इसलिए मंदिर में विशेष त्यौहार या छुट्टी के अवसरों पर प्रतिदिन 4 से 5 लाख श्रद्धालु आना अब आम बात हो गई है।

विज्ञापन


इसी नववर्ष पर लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकाल दर्शन किए हैं, और तो और सावन माह में और शिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उज्जैन आने का अनुमान है। इसी कार्य के अंतर्गत महाकाल मंदिर में अधिक भीड़ को देखते हुए भीड़ नियत्रंण के लिए टनल निर्माण का कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन

दर्शन करने में होगी आसानी
महाकाल मंदिर के अंदर अंडरग्राउंड बनाई गई इस टनल का काम लगभग 2 वर्ष से भी अधिक समय तक चला। जिसके बाद महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि मंदिर के अंदर बन रही टनल का काम लगभग पूरा हो चुका है। टनल में अब सिर्फ साफ-सफाई का काम बचा है, जोकि चल रहा है। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शिवरात्रि और सावन के समय लाखों श्रद्धालुओं को इसी टनल से दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अगर अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ महाशिवरात्रि की पहले भी हुई तो नवनिर्मित टनल से दर्शन कराये जा सकेंगे।

सेफ्टी का रखा गया ध्यान
विज्ञापन

बता दें कि टनल के अंदर फायर सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही टनल के अंदर लाइटिंग का काम इसके अलावा पूरी टनल को वातानुकूलित एवं व्यवस्थित बनाया गया है। लोक निर्माण के साथ ही महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण एवं सौंदरीकरण का द्वितीय फेज का कार्य लगातार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें