फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्त बोले जय श्री महाकाल

Mon, 21 Oct 2024 07:43 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
उज्जैन महाकाल का भस्म आरती शृंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर अलौकिक स्वरूप में शृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को फूलों की माला से सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सोमवार पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान कुछ ऐसे शृंगारित हुए कि उन्हे त्रिपुंड से सजाया गया और साथ ही फूलो की माला भी पहनाई गई फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

आज का भस्मारती श्रृंगार - मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्त बोले जय श्री महाकाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें