फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पिपलेश्वर गणेश की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची

Fri, 05 Jul 2024 05:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चामुंडा माता चौराहा के समीप स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित पिपलेश्वर गणेश की प्रतिमा को गुरुवार रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह जब दर्शन के लिए लोग पहुंचे तो भगवान की मूर्ति खंडित मिली। इस दौरान वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
पिपलेश्वर गणेश की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में चामुंडा माता चौराहा के समीप स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित पिपलेश्वर गणेश की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जब दर्शन के लिए लोग पहुंचे तो भगवान की मूर्ति खंडित मिली। इस दौरान वहां भीड़ लग गई, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन


नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च कर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में नगर वन निर्माण आम लोगों के घूमने और मनोरंजन के लिए बनाया था। लेकिन यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण शाम के बाद नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का मजमा लगा रहता है और अनैतिक गतिविधियां चलती रहती हैं। गुरुवार रात परिसर में उत्तरामुखी मंदिर के समीप स्थित पिपलेश्वर गणेशजी की प्रतिमा किसी असामाजिक व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दी। आज जब दर्शन के लिए लोग पहुंचे तो भगवान गणेश की प्रतिमा खंडित मिली।

पता चलने पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। घटना की सूचना देवासगेट थाना पुलिस को दी गई। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस वहां नहीं आई थी। श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां रात के समय असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है और नशेड़ी रात में जमा रहते हैं। सुबह शराब की बोतलें और अन्य प्रकार की गंदगी पड़ी मिलती है। रात में यहां पुलिस देखने नहीं आती है और पूरा परिसर नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। नशेड़ियों के यहां जमा रहने के कारण आम लोग घूमने भी नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें