फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्वार्थ प्रेम: शवयात्रा के साथ तीन किमी का सफर कर शमशान पहुंचा श्वान, अंतिम संस्कार के बाद घाट पर गमगीन दिखा

Fri, 31 Mar 2023 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अंतिम संस्कार के बाद श्वान जिस तरक्ती पर शव लाया गया उस पर बहुत देर तक उदास बैठा रहा। पूरे समय वह शव के आसपास ही रहा जैसे उस श्वान और मृतक का कोई अटूट सम्बन्ध रहा हो।
विज्ञापन
शमशान घाट में बैठा श्वान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेजुबान जानवरों से लोगों को मोह होना और उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानकर ना उनका ध्यान रखना और उनके अच्छे बुरे समय में उनके साथ रहना, ऐसे कई नजारे आपने देखे होंगे। लेकिन रविवार को उज्जैन में एक अनोखी घटना देखने को मिली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत पर गली में घूमने वाला स्वान ना सिर्फ शवयात्रा के साथ लगभग तीन किलोमीटर तक पैदल चला, बल्कि मृतक से ना जाने उसका क्या रिश्ता था कि चक्रतीर्थ पर भी वह मृतक को लाई गई तरक्ती और उसके कपड़ों के पास बैठकर रोता रहा।
विज्ञापन

 
भरावा बाखल नयापुरा उज्जैन में रविवार को कैलाश गहलोत की शवयात्रा प्रारंभ हुई तो शवयात्रा के साथ-साथ एक श्वान भी पूरी यात्रा के साथ घर से लेकर श्मशान तक साथ चलता रहा। जब शरीर को पंचमहाभूत को समर्पित किया गया, तो वह श्वान जिस तरक्ती पर शव लाया गया उस पर बहुत देर तक उदास बैठा रहा। पूरे समय वह शव के आसपास ही रहा जैसे उस श्वान और मृतक का कोई अटूट सम्बन्ध रहा हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें