शशि कपूर के सबसे बड़े लड़के कुणाल कपूर आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। उस दौरान उन्होंने भगवान की पूजा अर्चन की और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कुणाल कपूर शशि कपूर के तीनों बच्चों में सबसे बड़े हैं। 65 वर्षीय कुणाल ने उत्सव, त्रिकाल, जुनून, सिंह इज ब्लिंग, आहिस्ता-आहिस्ता, विजेत और पानीपत आदि फिल्मों में काम किया। उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत अंग्रेजी भाषा की फिल्म सिद्धार्थ से हुई थी।
याद रहे की कुणाल का जब बॉलीवुड में नाम नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने 'एड फिल्मवालाज' नाम से एक एडवरटाइजिंग फिल्म निर्माण कंपनी की शुरुआत की। वे अब देश के सबसे सक्सेसफुल एडवरटाइजिंग फिल्म डायरेक्टर्स में से एक हैं। उनकी कंपनी अब तक 800 से ज्यादा टेलीविजन विज्ञापनों को डायरेक्ट कर चुकी है।