फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सावन में लाखों भक्तों के लिए तैयार उज्जैन, वरिष्ठ अफसरों ने परखी महाकाल मंदिर की दर्शन-सवारी व्यवस्था

Thu, 23 Jul 2026 08:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्रावण-भादौ में महाकाल दर्शन और सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ मंदिर और सवारी मार्ग का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
अफसरों ने सवारी मार्ग की तैयारियों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण-भादौ मास नजदीक आते ही बाबा महाकाल की नगरी में तैयारियां तेज हो गई हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मंदिर परिसर से लेकर सवारी मार्ग तक का पूरा निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने कर्कराज पार्किंग, दत्त अखाड़ा, चारधाम पार्किंग, झालरिया मठ, नृसिंह घाट और श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सुगम दर्शन, बेहतर कतार प्रबंधन और श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओ से संबंधित रहा। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, ADM अतेंद्र सिंह, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत CEO श्रेयांश कुमट और UDA CEO संदीप सोनी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन




यह दिए निर्देश
• बैरिकेडिंग को और मजबूत किया जाए।
• हाई-कैपेसिटी पार्किंग की व्यवस्था समय पर पूरी हो।
• पेयजल, विश्राम स्थल, स्वच्छता और संकेतक बोर्ड की कमी न रहे।
• निर्माणाधीन कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों।

ये भी पढ़ें- श्रावण-भादौ में हर सोमवार बदलेगा बाबा महाकाल की सवारी का स्वरूप, इस वर्ष खास थीम में निकलेगी सवारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारी मार्ग पर विशेष फोकस
टीम ने प्रत्येक सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी के पूरे मार्ग का भी अवलोकन किया। सवारी मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सवारी शुरू होने से पहले मार्ग पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बना दिया जाए।

कलेक्टर ने कहा - भव्यता के साथ निकाली जाएगी सवारी
आगामी दिनों में संपूर्ण सवारी मार्ग तैयार कर लिया जाएगा। इस वर्ष भी महाकाल की सवारी पूर्व वर्षों की भांति पूर्ण भव्यता, गरिमा और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। किसी भी भक्त को असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय से काम करें।

ये भी पढ़ें-महाकाल सवारी 2026: 'श्यामू' पर घमासान, हाथी की सेहत को लेकर वन विभाग और मालिक आमने-सामने

क्या है प्रशासन का प्लान...?
1. भीड़ नियंत्रण: वैज्ञानिक कतार प्रबंधन और अतिरिक्त बैरिकेड
2. सुविधाएं: पेयजल, शेड, मेडिकल और साफ-सफाई पर जोर
3. सवारी: मार्ग पर निर्माण कार्य जल्द पूरे कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4. समन्वय: पुलिस, निगम, मंदिर समिति और अन्य विभाग 24x7 अलर्ट पर

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें