फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan in Mahakal Temple: महाकाल के दरबार में एक्ट्रेस सारा अली खान, शिव भक्ति में हुईं लीन

Sat, 24 Jun 2023 09:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मशहूर फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। नंदी हॉल में लाल गुलाबी साड़ी पहने बैठी सारा अली खान शिव की भक्ति में लीन थीं, वो ओम नमः शिवाय का जाप करती दिखीं।
विज्ञापन
सारा शिव भक्ति में हुईं लीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में शनिवार शाम अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता के बाद अभिनेत्री सारा अली खान बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं। जहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सांध्य आरती में लगभग एक घंटे तक बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। भगवान के दर्शन-पूजन के लिए अभिनेत्री सारा अली खान कोटितीर्थ कुंड पर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने कुछ समय व्यतीत किया।

विज्ञापन


याद रहे कि दो जून को रिलीज हुई फिल्म जरा हटके जरा बचके की सफलता के लिए भी अभिनेत्री सारा अली खान बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आई थीं। इस फिल्म की सफलता के बाद बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने और धन्यवाद प्रेक्षित करने वह फिर उज्जैन आईं। अभिनेत्री सारा अली खान बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान परंपरागत वेशभूषा साड़ी में नजर आई। इस दौरान उन्होंने सांध्य आरती मे आंखें बंद कर मंत्रों का जाप भी किया।

बताते चलें, बीते 31 मई को अभिनेत्री सारा अली खान कोटि तीर्थ कुंड पर पहुंचीं थीं। यहां लगभग एक घंटे उन्होंने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए ध्यान लगाया था, जिसके बाद वे महाकाल मंदिर में प्रातः सात बजे होने वाली आरती में भी शामिल रहीं। इंदौर से 11:30 बजे उनकी फ्लाइट थी, जिससे वे रवाना हों गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें