फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: हर्षानंद गिरी का बड़ा संदेश, युवतियों को बांटी तलवारें, सनातन धर्म के प्रति दिलाई शपथ

Fri, 15 May 2026 08:56 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के लक्ष्मीपुरा में आयोजित 108 कुंडीय यज्ञ और सात दिवसीय देवी प्रवचन के अंतिम दिन स्वामी हर्षानंद गिरी ने युवतियों को तलवारें वितरित कीं। उन्होंने युवतियों को लव जिहाद के खिलाफ जागरूक रहने, दूसरे धर्मों के बहकावे में नहीं आने और सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
हर्षानंद गिरी ने युवतियों को दी तलवारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में स्वामी हर्षानंद गिरी ने लक्ष्मीपुरा में चल रहे धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन युवतियों को तलवारें वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने युवतियों को लव जिहाद के खिलाफ जागरूक रहने, दूसरे धर्मों के बहकावे में नहीं आने और सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। स्वामी हर्षानंद गिरी पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया के नाम से जानी जाती रहीं हैं। बाद में उन्होंने संन्यास लिया था। अपने कामों को लेकर वे हमेशा चर्चा में रहती हैं।

“हिन्दू लड़कियों को किया जा रहा टारगेट”

स्वामी हर्षानंद गिरी ने कहा कि हिन्दू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने युवतियों से वीरांगना बनने, तलवारबाजी, घुड़सवारी और शस्त्र प्रशिक्षण सीखने का आह्वान किया, ताकि वे अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकें।

भोपाल घटना पर भी दी प्रतिक्रिया

कार्यक्रम के दौरान स्वामी हर्षानंद गिरी ने भोपाल में हाल ही में हुए हंगामे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अत्याचारियों के साथ वही हुआ, जिसके वे हकदार थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत, पहले होठों पर आई सूजन, फिर सांस लेने में होने लगी थी परेशानी

108 कुंडीय यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा में 8 मई से 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन में स्वामी हर्षानंद गिरी ने सात दिनों तक देवी प्रवचन किए। उन्होंने माता के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वामी हर्षानंद गिरी के संदेश का समर्थन किया और धार्मिक आयोजन में उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें