फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चार दिनों से फरार हत्या के आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, अब पुलिस लेगी दो दिन रिमांड

Tue, 24 Dec 2024 07:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों ने चार दिन बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों के कोर्ट में होने की खबर मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। दोनों को दो दिनों की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
उज्जैन पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों ने चार दिन बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों के कोर्ट में होने की खबर मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। दोनों को दो दिनों की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


मोहनगर में रहने वाला सागर पिता कालूराम सौंधिया ऑटो चालक था। 19 दिसंबर की दोपहर रेलवे स्टेशन से निकला था। कोयला फाटक पर उसे चाकू मार दिये गये थे। लोगों ने चरक भवन उपचार के लिये पहुंचाया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चाकू मारकर हत्या करने वालों की पहचान औंकार जिनिंग फैक्ट्री में रहने वाले सचिन उर्फ गोलू पिता काशीनाथ 25 वर्ष और कृष्णा उर्फ अलटू पिता भगवान वर्मा 26 वर्ष निवासी निजातपुरा के रूप में की थी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पाती इसके पहले ही दोनों ने चार दिन बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस को दोनों के कोर्ट में पहुंचने की खबर मिली तो तत्काल पहुंची। कोर्ट से दोनों का रिमांड मांगा गया। जहां से दो दिनों की पूछताछ के लिये पुलिस को सौंपा गया है।

रंजिश में मारे चाकू, हत्या का नहीं था इरादा
सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ऑटो चालक से उनकी पुरानी दुश्मनी थी, जिसके चलते चाकू मारा था, उनका इरादा जान से मारने का नहीं था, सिर्फ घायल करने का था। लेकिन सागर की मौत हो गई। दोनों का यह भी कहना था कि पूर्व में भी विवाद हो चुका था। सीएसपी के अनुसार पूछताछ जारी है। चाकू बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


तलाश में इंदौर-देवास पहुंची थी पुलिस
ऑटो चालक की चाकूबाजी में हुई मौत के बाद मारने वाले अज्ञात थे। पुलिस ने कैमरों की मदद से दोनों की पहचान की। नाम सामने आने पर तलाश शुरू की गई तो सामने आया कि कृष्णा उर्फ अलटू की नानी इंदौर में रहती है। दोनों वहीं गये है। कोतवाली पुलिस की टीम इंदौर पहुंची, जहां से दोनों फरार हो चुके थे। उनके देवास पहुंचने की खबर भी सामने आई थी लेकिन वहां भी नहीं मिले थे। पुलिस की एक टीम चार दिनो से तलाश में लगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें