फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नगर निगम की गाड़ियां बेच रहीं थीं कबाड़, आयुक्त के निरीक्षण में खुलासा; 25 हजार का लगाया जुर्माना

Sat, 23 May 2026 04:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन नगर निगम ने कबाड़ बेचने में इस्तेमाल हो रही निगम की गाड़ियों का खुलासा होने पर बड़ी कार्रवाई की। एक कबाड़ी पर 25 हजार और दूसरे पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। डंपर और कबाड़ से भरी गाड़ियां जब्त कर एमआर-5 प्लांट भेजी गईं।

विज्ञापन
ऐसे हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ कारोबारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि नगर निगम की कुछ गाड़ियां इंपीरियल होटल के पीछे स्थित कबाड़ कारोबारियों के यहां कबाड़ बेचने में लगी थीं।

निगम आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया और निगम अतिक्रमण गैंग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संबंधित कबाड़ी से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही एक डंपर कबाड़ जब्त कर एमआर-5 प्लांट भेजा गया। कबाड़ी की खुद की एक गाड़ी, जो कबाड़ से भरी हुई थी, उसे भी जब्त कर माल सहित प्लांट पहुंचाया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: कटनी में सड़क हादसा: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकराई; यूपी के दो लोगों की मौत

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा कि नगर निगम की गाड़ियों का उपयोग केवल कचरा संग्रहण के लिए किया जाना चाहिए, न कि कबाड़ बेचने के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कबाड़ी द्वारा आसपास भारी गंदगी फैलाई जा रही थी। कचरा उड़कर चारों ओर फैल रहा था और क्षिप्रा नदी के किनारे बन रहे नए घाटों तक पहुंच गया था। इस मामले में भी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा एक अन्य कबाड़ी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि निगम संसाधनों के दुरुपयोग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें