फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPBSE: MP बोर्ड नतीजों में उज्जैन के विद्यार्थियों का जलवा, 12वीं में ज्योति और 10वीं में आस्था ने बढ़ाया मान

Wed, 15 Apr 2026 04:50 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Board Results 2026: एमपी बोर्ड परिणाम में उज्जैन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 12वीं में ज्योति यादव ने 97% अंक प्राप्त किए, जबकि 10वीं में आस्था ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। अन्य कई छात्रों ने भी मेरिट सूची में जगह बनाई।
विज्ञापन
12वीं की छात्रा ज्योति और सलोनी अग्रवाल, दसवीं की छात्रा आस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के साथ ही उज्जैन के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न संकायों और कक्षाओं में छात्रों ने स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

विज्ञापन

 
12वीं में ज्योति यादव और प्रभा पालीवाल का प्रदर्शन
उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य विभा शर्मा के अनुसार, कक्षा 12वीं के आर्ट संकाय में ज्योति यादव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय की ही प्रभा पालीवाल ने गणित संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन दोनों छात्राओं के प्रदर्शन ने विद्यालय और जिले को गौरवान्वित किया है।
 
10वीं में आस्था को प्रदेश में छठा स्थान
कक्षा 10वीं के परिणामों में आस्था, पिता राजेंद्र रांका ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा उर्वशी शर्मा को सातवां स्थान मिला, जबकि उत्कृष्ट विद्यालय की सृष्टि श्रीपाल ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन




पढ़ें- MP Board Result: न घर पक्का, न जेब में पैसे… फिर भी बेटे ने किया कमाल; बस से गया कलेक्टर से मिलने टॉपर अभय
विज्ञापन

 
अन्य विद्यार्थियों ने भी बनाई पहचान
उज्जैन जिले के अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा की कल्पना दाबिया ने सातवां स्थान हासिल किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापाखेड़ा की शांति, पिता सीताराम और एम एजुकेशन भाटपचलाना की खुशबू कुमार ने नौवां स्थान प्राप्त किया। सरस्वती स्कूल तराना के महेश गंगा सिंह और कनासिया निवासी यथार्थ भावसार ने दसवां स्थान हासिल किया है।
 
शिक्षकों और विद्यालयों में उत्साह का माहौल
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालयों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यार्थियों की सफलता ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का काम किया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें