फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चन्द्रयान 3 मिशन की सफलता में उज्जैन के दामाद का भी है हाथ, मिशन की सफलता पर मिल रही बधाइयां

Thu, 24 Aug 2023 03:40 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। मिशन की सफलता में उज्जैन के दामाद का भी हाथ है। जिसको लेकर उन्हें बधाइयां मिल रही है। 13 साल पहले इसरो से जुड़े थे।
विज्ञापन
चंद्रयान 3 की सफलता में उज्जैन के दामाद का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने देशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है। विश्वपटल पर एक नई पहचान बनाई है। चंद्रयान-3 मिशन में देशभर के कई होनहार वैज्ञानिकों ने काम किया है। जो देश के अलग-अलग कोनों से संबंध रखते हैं। इसमें से एक वैज्ञानिक का उज्जैन शहर में ससुराल है। जिन्होंने चंद्रयान- 3 मिशन में अहम भूमिका निभाई है। वह वैज्ञानिक उदयपुर के रहने वाले हर्ष दशोरा है जिनका ससुराल उज्जैन में है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हर्ष दशोरा एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार से हैं। जिनकी शादी करीब सात साल पहले उज्जैन में हुई। इस कारण उज्जैन से हर्ष का गहरा रिश्ता रहा है। हर्ष ने करीब 13 साल पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में अपना पहला कदम रखा था और तभी से अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों के बीच अपने काम को सिद्ध किया है। हर्ष ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बी. ई, एमबीए और एमएस में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। जिसने उन्हें उनके क्षेत्र में और भी विशेषज्ञ बनाया है। हर्ष इसरो में साइंटिस्ट-ई के पद पर पदस्थ हैं और उनका अनुभव हार्डवेयर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में रहा है। इस कारण उन्होंने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से लेकर उसके लैंडिंग प्रयास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

ऐसे में विश्व में दर्ज भारत देश के इस कीर्तिमान की सफलता पर अन्य वैज्ञानिकों के साथ उज्जैन के दामाद हर्ष दशोरा का नाम भी स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। उल्लेखनीय है कि बुधवारिया क्षेत्र निवासी जोशी परिवार के दामाद होने के नाते हर्ष और उनकी पत्नी चांदनी दशोरा साल में एक-दो बार उज्जैन जरूर आते हैं। इसके अलावा उज्जैन में उनके और भी रिश्तेदार है। चंद्रयान- 3 सफलता पर हर्ष के रिश्तेदार विशाल मिश्रा ने कहा कि भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में शामिल होकर हर्ष ने देश के साथ उज्जैन का भी नाम रोशन किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें