फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकसभा चुनाव के पहले संघ प्रमुख की उज्जैन में बैठक, संघ के विस्तार पर कर सकते हैं चर्चा

Tue, 30 Jan 2024 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

लोकसभा चुनाव के पहले संघ प्रमुख की उज्जैन में बैठक होगी। तीन दिन उज्जैन में ही संघ प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में संघ के विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आगामी फरवरी में तीन दिन 6, 7 और 8 को उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य भवन चिंतामण रोड पर होने वाली बैठक में शामिल होने आने वाले हैं। जो की उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही यहां छोटी टोली की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही सभी का मार्गदर्शन करने के साथ ही संघ के विस्तार पर चर्चा भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। वहीं, आरएसएस भी सक्रिय नजर आने लगी है। इसी सिलसिले में फरवरी में आरएसएस सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। यहां वे एक बैठक लेंगे, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत लगभग एक सप्ताह के प्रवास पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान वे उज्जैन में 6 से 8 फरवरी तक छोटी टोली की बैठक लेंगे। इसमें संघ प्रमुख के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, अरुण कुमार, कृष्णगोपाल सहित सात पदाधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन


सुजलाम अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव मे भी हुए थे शामिल
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पिछले वर्ष में सुजलाम जल महोत्सव में शामिल होने उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने देश का पहला 'जल स्तंभ' स्थापित किया था। महाकाल मंदिर में स्थापित किए गए इस जल स्तम्भ को 60 किलो चांदी से जड़ित कर स्थापित किया गया था और इसके माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें