फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में मोहन सरकार को एक साल पूरे होने पर मना जश्न, गुंजा हरे रामा हरे कृष्णा, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Dec 2024 09:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मोहन सरकार के एक साल पूरे होने पर उज्जैन में जश्न मनाया गया। साथ ही धर्म ध्वजा लहराया गया और पूरा शहर हरे रामा हरे कृष्णा से गुंजायमान रहा। फिर श्रीमद्भागवत गीता और कंबल का वितरण हुआ।
विज्ञापन
गुंजा हरे रामा हरे कृष्णा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार बीते एक वर्षों में समृद्धि और खुशहाली की नई राह पर चल रही है। डॉ. मोहन यादव की इस सरकार को एक वर्ष पूर्ण होने पर वैसे तो आज पूरे शहर भर में जश्न मनाया गया। लेकिन सिंधी कॉलोनी चौराहे पर एक भव्य आयोजन पूर्णतः धार्मिक तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें पहले धर्म ध्वजा लहराई गई। फिर भजनों के दौरान हरे रामा हरे कृष्णा की गूंज गुंजायमान हुई और फिर श्रीमद्भागवत गीता व जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण कर मानवसेवा भी की गई। 

विज्ञापन




इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए सिंधी समाज के समाजसेवी गोपाल बलवानी ने बताया कि समाज के वरिष्ठ महेश परियानी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक वर्ष के यशस्वी कार्यकाल पर एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटी गई। इस दौरान इस्कॉन मंदिर के पंडितों द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा पर भजन कीर्तन किए गए, जिस पर सभी झूम उठे। इस आयोजन में उज्जैन उतर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, आनंद सिंह खींची, संजय ठाकुर, पंकज मिश्रा, गजेंद्र खत्री विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान 500 श्रीमद्भागवत गीता व 500 कंबलों का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान सिंधी समाज के रूप पमनानी, दौलत खेमचंदानी, प्रताप राेहरा, जितेंद्र कृपलानी, महेश गंगवानी, किशन भाटिया अजय रोहरा, कमल सहलानी, नरेश धनवानी, राजकुमार पुरास्वानी, नरेंद्र सबनानी, विशाल चंदनानी, कपिल बाशानी, लोकेश आडवानी दीपक बेलानी, उमेश दादलानी, वेद आडवाणी, रवि वासवानी, पार्षद दिव्या बलवानी, स्वाति गजरानी, नीलम माखीजानी, डॉ. मीना वाधवानी, रिंकू बेलानी, भारती सनमुखानी के साथ ही बड़ी संख्या में सिंधी समाजजन मौजूद रहे।

1000 मोदकों से हुआ विशेष हवन
गादीपति बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी उज्जैन पंडिक चंदन गुरु ने बताया कि धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में  सदैव संलग्न परम हनुमत भक्त मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी उज्जैन पर बाबा गुमानदेव हनुमान की प्रसन्नता के लिए 51 ब्राह्मण बटुकों द्वारा 1000 मोदकों से हवन किया गया। देश प्रदेश की उन्नति के लिए बाबा गुमानदेव हनुमान जी से प्रार्थना की जाएगी। पंडित चंदन गुरु ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सदैव ही अवंतिका को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहे हैं और अब भी उनका यह कार्य जारी है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन का चौमुखी विकास शुरू हो चुका है, उनके कार्यों में कोई विघ्न न आए, इसीलिए गणपति अथर्वशीर्ष के मंत्रो से 1000 मोदको से यह हवन किया गया था।



हाथों में मुख्यमंत्री की तस्वीर लेकर किया पूजन 
समाजसेवी गोविंद खंडेलवाल ने आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार के 1 साल पूर्ण होने पर भगवान अंगारेश्वर की विशेष पूजा अर्चना की और यह कामना करते नजर आए कि मुख्यमंत्री के आगामी कार्यकाल के दौरान उन्हें कोई भी अड़चनें ना आए।
विज्ञापन


पहले किया भांगड़ा फिर की अरदास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल को 1 वर्ष पूरा होने पर उज्जैन जनप्रतिनिधि और सिख समाज ने टावर चौक पर इस दिन को जश्न के रूप में मनाया। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने भंगड़ा किया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लिए अरदास भी की। जिसके बाद उन्होंने लड्डू  खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा भी कराया।



सिख समाज के समाजसेवी सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस जश्न में ढोल नगाड़ों के साथ सभी समाजजन और जनप्रतिनिधि भांगड़ा करते हुए नजर आए साथ ही उन्होंने आने वाले साल में और तरक्की करें इसके लिए भी मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की साथ ही महिलाओं ने भी 1 साल बेमिसाल कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कुशल शासक होने की बात कही महिलाओं ने कहा कि हम प्रदेश में सुरक्षित है रात हो या दिन कभी भी कहीं आना-जाना हम निर्भीकता से कर रहे हैं। 



प्रेस क्लब पर केक काटकर मनाया उत्सव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में प्रेस क्लब द्वारा भी खुशियां मनाई गई। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिन्होंने केक कटिंग कर इस उत्सव को मनाया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल हाडा के साथ ही सभी पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम में शामिल थे जो की उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी ने दूध जलेबी का आनंद भी लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें