फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केरल में उज्जैन के कलाकारों ने लहराया मालवी संस्कृति का परचम, संगीत नाटक अकादमी ने किया सम्मान

Thu, 21 Sep 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

केरल संगीत नाटक अकादमी मिनिस्ट्री आफ कल्चर नई दिल्ली एवं दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित नेशनल लोक फेस्टिवल 2023 में कलाग्राम वेलीनेझी, पलक्कड़ में उज्जैन के प्रतिकल्पा के कलाकारों ने डॉ. पल्लवी किशन के निर्देशन में मालवी संस्कृति पर आधारित पारंपरिक नृत्य मालवी बधाई, संजा रूपक एवं मालवी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों की प्रशंसा प्राप्त की। इस अवसर पर अन्य राज्य गोवा, उड़ीसा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और केरल के कलाकारों ने भी भागीदारी दी।
 
विज्ञापन
मालवी संस्कृति कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था द्वारा केरल संगीत नाटक अकादमी संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली, दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तंजौर एवं नेशनल फिल्म फेस्टिवल त्रिशूर कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित भिन्न-भिन्न दो कार्यक्रमों में पांच दिवसीय मालवी लोक-नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।

विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष डॉ शिव चौरसिया ने बताया कि दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तंजौर एवं नेशनल फिल्म फेस्टिवल त्रिश्शूर कार्पोरेशन के संयुक्त तत्वावधान भारतीय विद्या भवन ऑडिटोरियम, त्रिशूर में मालवी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां हुई। 

विज्ञापन

इस अवसर पर दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, तंजौर के डायरेक्टर गोपालकृष्णन के.के. केरल संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन मत्तानूर शंकरकुट्टी एवं सेक्रेटरी करिवेल्लुर मुरली द्वारा सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। 
विज्ञापन


कलाकारों के दल में नृत्य निर्देशन डॉ. पल्लवी किशन, सहायक कुमार किशन, गायन अजय गांगुलिया, सृष्टि साहू, ढोलक विजय गांगुलिया, नगाड़ा ब्रजेश अंजान, नृत्य दल में जान्हवी तेलंग, वीणा व्यास, इशिका राय, जयवी व्यास, नैना सिंह सोलंकी, लकी राठौर, आकांक्षा सोनी, अपूर्वा चौहान, शांतनु भागचंदानी थे। मंच प्रबंधन सिद्धार्थ भागचंदानी का था। इस अवसर पर अन्य राज्य गोवा, उड़ीसा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और केरल के कलाकारों ने भी भागीदारी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें