फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सचिन पायलट की सभा में उमड़ा जनसैलाब, बोले- तराना से महेश की जीत की महक पूरे प्रदेश में जाएगी

Tue, 14 Nov 2023 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Election 2023: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की मंगलवार को उज्जैन जिले के तराना में जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ऐसे में पायलट बोले, तराना विधानसभा की जीत पूरे प्रदेश में जाएगी।
विज्ञापन
तराना में सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के तराना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक महेश परमार के समर्थन में विशाल जनसभा लेने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट हेलीकॉप्टर द्वारा तराना पहुंचे। जहां विशाल जनसमूह उनके इंतजार में खड़ा था।

विज्ञापन


तराना के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को जिताने के लिए संकल्पित जनसमूह ने इकट्ठा होकर संख्या बल से यह जता दिया कि तराना में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के पक्ष में सुनामी लहर जैसा वातावरण बन गया है। विशाल आमसभा के जनसमूह को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि महेश परमार ने कोरोना काल में जनसेवा की है, उन्हें इस बार हजारों वोटों से जिताएं और कहा इस अपार जनसभा की महक पूरे मप्र में जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता अभिभाषक ने बताया कि इस अवसर पर तराना कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक महेश परमार ने जनता जनार्दन को साक्षी मानकर यह संकल्प लेकर घोषणा कर दी है कि उनका जीना मरना अब सिर्फ तराना की जनता के लिए ही रहेगा। जीवन का एकमात्र उद्देश्य, लक्ष्य तराना की जन सेवा करना ही होगा। तराना को मध्यप्रदेश की सर्व सुविधा युक्त आदर्श तहसील बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें