फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी, चांदी द्वार से लिया आशीर्वाद

Sun, 25 Aug 2024 08:11 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी पहुंचे। चांदी द्वार से आशीर्वाद लिया और फिर प्रशासक ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
दर्शन करने पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और इसके बाद नंदी हाल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल बताया कि धर्मेन्द्र सिंह लोधी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन पुजारी अर्पित शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाई गई।

पूजन के दौरान राज्यमंत्री लोधी ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल को जल भी अर्पित किया। इसके बाद वे नंदी हॉल में शिव मंत्र का जाप करते दिखाई दिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का स्वागत व सम्मान किया गया।

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें