फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नागर ब्राम्हण समाज का सामूहिक विवाह संपन्न, 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, 6 बटूको का यज्ञोपवीत संस्कार

Tue, 04 Mar 2025 08:44 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन महिला शाखा अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने बताया कि परिषद द्वारा सामूहिक विवाह और यज्ञोपवीत संस्कार में सभी बटुकों और नव दंपतियों को उपहार प्रदान किए गए। हर साल इस प्रकार के सामूहिक संस्कार आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
 
विज्ञापन
नागर ब्राम्हण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र नागर ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह और 6 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार आचार्य पं. कैलाश शुक्ल, पं. संतोष नागर, डॉ. राम नागर और समाज के युवा आचार्यों द्वारा संपन्न कराया गया। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं. केदार रावल, कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महासचिव हेमंत व्यास, महिला अध्यक्ष सोनिया मंडलोई के मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्यक्रम में उज्जैन, इंदौर, खंडवा, देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, भोपाल सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश और भारत के विभिन्न स्थानों से पधारे नागरजनों ने सहभागिता की।

उज्जैन महिला शाखा अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने बताया कि परिषद द्वारा सामूहिक विवाह और यज्ञोपवीत संस्कार में सभी बटुकों और नव दंपतियों को उपहार प्रदान किए गए तथा प्रतिवर्ष इस प्रकार के सामूहिक संस्कार आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मुकेश यादव, अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, पं. जियालाल शर्मा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। संपूर्ण प्रदेश की विभिन्न शाखाओं से नागर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया तथा वर-वधू एवं बटुकों को आशीर्वाद दिया।

संस्कार और समाज के मूल मूल्य
इस दौरान बालयोगी स्वामी उमेशनाथ महाराज ने कहा कि 16 संस्कार हमारे जीवन के आवश्यक अंग हैं। वहीं, सांसद अनिल फिरोजिया ने नागर ब्राह्मण समाज को संस्कारों से परिपूर्ण समाज बताया। आचार्य अखिलेश ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि नव दंपतियों एवं बटुकों का जीवन सदैव सुखमय रहे। नागर ब्राह्मण समाज का यह महाकुंभ, एक अभूतपूर्व ऐतिहासिक आयोजन, होटल एवं रिसॉर्ट गौरीशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के मुखपत्र ‘श्री हाटकेश्वर समाचार पत्रिका’ के नवीन कलेवर में प्रकाशन का अतिथियों द्वारा लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन लव मेहता एवं डॉ. ललित नागर ने किया, तथा आभार उज्जैन शहर अध्यक्ष भूपेंद्र त्रिवेदी एवं युवा शाखा अध्यक्ष अमित नागर ने व्यक्त किया।
विज्ञापन


यह युगल बंधे परिणय सूत्र में
चि. रवि नागर (आष्टा, जिला सीहोर) का विवाह सौ. कां. रूचि भट्ट (राजगढ़)
चि. रोहन नागर (खरगोन) का विवाह सौ. कां. पूजा शर्मा (पीपलरांवा)
चि. उमाशंकर नागर (ग्राम - बोलाई) का विवाह सौ. कां. मीनाक्षी नागर (ग्राम - सोयतकला)
चि. शुभम नागर (ग्राम - नाटाराम) का विवाह सौ. कां. हर्षिता नागर (ग्राम - पीपलु बड़नगर)
चि. हर्षित नागर (ग्राम - जनकपुर) का विवाह सौ. कां. रुक्मणी (शीतल) नागर (इंदौर)
चि. कृतिक नागर (हरसौदन, उज्जैन) का विवाह सौ. कां. पलक व्यास (ग्राम - सैदंवा)
चि. प्रितेश मेहता (ग्राम - रंथभंवर, जिला शाजापुर) का विवाह सौ. कां. ज्योति (बिट्टू) नागर (ग्राम - बड़नगर)
चि. लोहीताश्व शर्मा (डेलची) का विवाह सौ. कां. चारूलता नागर (मंदसौर)
चि. गौतम शर्मा (ग्राम - कुमारिया खास, जिला शाजापुर) का विवाह सौ. कां. मनीषा नागर (ग्राम - खाचरोदा, जिला धार)
चि. आयुष नागर (ग्राम - रिछालालमुहा, जिला मंदसौर) का विवाह सौ. कां. करूणा नागर (मंदसौर)
चि. पियूष नागर (उज्जैन) का विवाह सौ. कां. कविता मिश्रा (इंदौर)

इन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार
चि. मुदित नागर (नागदा)
चि. आरूष जोशी (उज्जैन)
चि. वैदांश जोशी (उज्जैन)
चि. रेयांश नागर (उज्जैन)
चि. दर्श रावल (इंदौर)
चि. रोहिन व्यास (उज्जैन) 
 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें