सांसद मनोज तिवारी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए
दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सपरिवार विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उनके साथ उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने बाबा महाकाल से देश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और देशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।
बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कावड़ यात्रा के विरोधियों और शिवभक्तों पर टिप्पणी करने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कावड़ियों के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धार्मिक परंपराओं और शिवभक्तों का विरोध करने वाले लोग राक्षसी प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने कहा कि पौराणिक काल से ही हर युग में राक्षसों का अस्तित्व रहा है। भगवान महादेव ने भी कई असुरों का संहार किया है और आज भी बाबा महाकाल के पास ऐसी हर बुराई व नकारात्मक प्रवृत्ति का पूरा इलाज है।
ये भी पढ़ें-
बोतल से पानी पीने पर दलित को पीटने का मामला: शिक्षक को पुलिस ने थमाया नोटिस, मानवाधिकार आयोग ने भी मांगा जवाब
मनोज तिवारी ने स्पष्ट किया कि हर किसी को अपने पंथ का पालन करने का अधिकार है, लेकिन किसी दूसरे की आस्था का अनादर करने का हक किसी को नहीं है। उन्होंने सभी से एक-दूसरे की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने का आह्वान किया। सांसद तिवारी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर में परिवार संग जल चढ़ाना और भस्म आरती की दिव्यता को महसूस करना अत्यंत अलौकिक रहा। बाबा के दरबार में प्रार्थना कर मन असीम शांति और अलौकिक ऊर्जा से भर गया है।
मनोज तिवारी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए
सांसद अनिल फिरोजिया ने मनोज तिवारी का सम्मान किया।