फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे मनोज जोशी, गर्भगृह में किया रुद्राभिषेक, नंदीहॉल में रुद्र पाठ

Tue, 14 Mar 2023 10:59 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी ने मंगलवार सुबह भस्म आरती में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में रुद्राभिषेक किया और नंदी हॉल में रुद्र पाठ करते नजर आए।
 
विज्ञापन
मनोज जोशी ने महाकाल दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने अभिनेता मनोज जोशी विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया। इसके बाद गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। नंदी हॉल में भी वे रूद्र पाठ करते नजर आए।

विज्ञापन


बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मनोज जोशी ने कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं। बाबा महाकाल मेरे आराध्य हैं। बाबा महाकाल की भस्म आरती कर बहुत आनंद आया। मैंने बाबा महाकाल की भस्म आरती के मंगल दर्शन किए। इससे मुझे दिव्य अनुभूति हुई है। मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं। मैंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया। उसके बाद नंदी हॉल में रुद्र पाठ भी किया। मेरी नई फिल्म और वेब सीरीज आने वाली है। उसकी सफलता के साथ ही परिवार व राष्ट्र की खुशहाली की कामना भी मैंने बाबा महाकाल से की है। हमारा राष्ट्र विश्वगुरु बने यह कामना भी मैंने बाबा महाकाल से की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें