फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पदभार ग्रहण कर अमर उजाला से बोले नवागत प्रशासक मीना, सबको साथ लेकर सुधारेंगे महाकाल मंदिर की व्यवस्था

Fri, 29 Mar 2024 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

नवागत प्रशासक और जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ने पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद यह जिम्मेदारी ग्रहण की। उन्होंने अमर उजाला से खास चर्चा की। 
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर के नवागत प्रशासक मृणाल मीना ने पदभार संभाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी ठीक है, लेकिन फिर भी आगामी समय में हम सबको साथ लेकर पहले चर्चा करेंगे और उसके बाद ऐसी दर्शन व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे जिससे कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु आनंदित हो जाएं और एक अच्छा अनुभव मंदिर से साथ ले जाएं। 
विज्ञापन


यह बात श्री महाकालेश्वर मंदिर के नवागत प्रशासक मृणाल मीना ने अमर उजाला से एक विशेष चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को वैसे तो कोई परेशानी नहीं है, लेकिन फिर भी मंदिर में श्रद्धालु ही नहीं बल्कि सिक्योरिटी गार्ड, पुजारी भी मंदिर के सभी नियमों का पालन करें यह आवश्यक है। जब सभी अपने दायित्व का ठीक से निर्वहन करेंगे तो इसका परिणाम यह होगा कि न सिर्फ मंदिर की दर्शन व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन का एक अलग ही अनुभव अपने साथ ले जाएंगे।

पहले किए बाबा महाकाल के दर्शन फिर संभाला पदभार
बताया जाता है कि नवागत प्रशासक और जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ने पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद यह जिम्मेदारी ग्रहण की। महाकालेश्वर मंदिर के नवजात प्रशासक मृणाल मीना पहले दिन ही एक्शन में नजर आए जिन्होंने मजिस्ट्रीयल टीम द्वारा कलेक्टर को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर आज से कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया। सबसे पहले सुरक्षा एजेंसी और ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जो कि अपनी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरत रहे थे उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


मंदिर में सभी दिखे मुस्तैद
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा होली पर्व पर हुए अग्निकांड को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर प्रशासक संदीप सोनी को हटाकर यह जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना को दी थी। बताया जाता है कि इस कार्रवाई में अभी और भी दोषियों पर गाज गिरना शेष है, लेकिन आज महाकाल मंदिर में कर्मचारी हो या सिक्योरिटी गार्ड हर कोई नियम निर्देशों का ऐसा पालन करवाता नजर आया। जैसे कि मंदिर में आज से सब कुछ नया हो गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें