फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambit Patra in Mahakal: बाबा के दर्शन किए, हाथ जोड़े और जय श्री महाकाल बोल गए पुरी के सांसद संबित पात्रा

Wed, 20 Nov 2024 08:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के सांसद संबित पात्रा ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने चांदी द्वार पर पूजन अर्चन किया, कपूर आरती की और नंदी जी का पूजन भी किया। इस दौरान उन्हें मंदिर प्रशासन और भाजपा नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
महाकाल मंदिर में नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कहते संबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में बुधवार शाम उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के सांसद संबित पात्रा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने पहुंचे, जहां उन्होंने संकल्प लिया और हाथ जोड़कर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों अजय शर्मा, प्रदीप गुरु, यश शर्मा से पूजन अर्चन करवाया। सांसद ने कपूर आरती के बाद नंदी जी का पूजन भी किया और उनकी कानों में अपनी मनोकामना व्यक्त की।

सांसद संबित पात्रा के साथ इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, श्री चिंतामन मंदिर के प्रशासक अभिषेक शर्मा और भाजपा नेता कपिल कटारिया भी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा महाकाल की तस्वीर, प्रसादी और दुपट्टा पहनाकर सांसद का सम्मान किया।

संबित पात्रा ने बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया और अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना की। उनका यह दर्शन यात्रा महाकाल दरबार में श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक के रूप में समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि कालों के काल महाकाल के दर्शन करना अपने आपमें एक सुखद अनूभूति है। महाकाल की कृपा कौन नहीं चाहता। मैं बाबा का भक्त हूं, बाबा का बुलावा आया तो चला आया।  

महाकाल दर्शन : पूजन किया, संकल्प लिया हाथ जोड़े और जय श्री महाकाल बोल गए जगन्नाथ पुरी के सांसद

 

महाकाल दर्शन : पूजन किया, संकल्प लिया हाथ जोड़े और जय श्री महाकाल बोल गए जगन्नाथ पुरी के सांसद

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें