फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakaal Temple Ujjain: बाबा महाकाल के भक्तों को मिलेगी गर्मी से राहत, दिल्ली के दानदाता ने दान किए छह कूलर

Tue, 28 May 2024 09:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Mahakaal Temple Ujjain: बाबा महाकाल के भक्तों को अब गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली के दानदाता ने छह बड़े जम्बो कूलर दान किए हैं।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर भक्त ने दान किए कूलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो दानदाता कई प्रकार का दान देते हैं। लेकिन भीषण गर्मी के दौरान बाबा महाकाल के एक भक्त ने श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए छह बड़े जम्बो कूलर दान दिए हैं।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि दिल्ली निवासी दानदाता संदीप कपूर द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए बाबा महाकाल के श्री चरणों में छह बड़े जम्बो कूलर अर्पित किए हैं। ताकि यात्रियों को गर्मी से राहत मिले। यह कूलर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब राहत प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का चिलर दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी यश गुरु की प्रेरणा से हरियाणा के रेवाड़ी के विनोद यादव द्वारा 100 लीटर पानी की क्षमता का चिलर श्री महाकालेश्वर भगवान जी के चरणों में अर्पित किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा विधिवत रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें