फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: क्या सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रही घिबली इमेज बनाना है खतरनाक? उज्जैन पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Mon, 21 Apr 2025 02:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर घिबली आर्ट का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपनी और अपने परिजनों की तस्वीरें जापानी एनीमेशन स्टाइल में एआई की मदद से बदल रहे हैं। इसी को देखते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने साइबर सुरक्षा को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रही घिबली इमेज। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों घिबली आर्ट को लेकर लोग बड़े उत्सुक हैं। इंटरनेट पर अलग-अलग वेबसाइट पर घिबली आर्ट सर्च कर अपने फोटो जनरेट कर रहे हैं, लेकिन उज्जैन पुलिस की मानें तो ऐसा करना काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसके चलते उज्जैन एसपी ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें घिबली आर्ट बनाते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन




एसपी प्रदीप शर्मा ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे एआई जनरेटेड घिबली इमेज से जुड़ी साइबर सुरक्षा को लेकर सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जापानी एनिमेशन आर्ट घिबली से प्रेरित एआई जनरेटेड इमेजेस तेजी से वायरल हो रही हैं। यह ट्रेंड इतना लोकप्रिय हो चुका है कि हर सोशल मीडिया यूजर अपने और अपने परिवार के फोटो को घिबली स्टाइल में बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP के 20 जिलों के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को 4 माह से नहीं मिली सैलरी,डिप्टी CM ने दिया आश्वासन

एसपी शर्मा का कहना है कि साइबर अपराधी ऐसे ट्रेंड्स का लाभ उठाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। जैसे ही कोई विषय इंटरनेट पर अधिक सर्च होने लगता है, अपराधी उससे संबंधित फेक ऐप्स, वेबसाइट्स और एपीके फाइलें तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। यदि कोई यूजर गलती से ऐसा फेक ऐप डाउनलोड कर लेता है तो उसके डिवाइस से निजी डेटा, फोटो, कॉन्टैक्ट्स और बैंकिंग जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग सकती है। इससे न केवल आर्थिक नुकसान हो सकता है, बल्कि आपकी निजी जानकारी का दुरुपयोग भी किया जा सकता है।


उज्जैन पुलिस ने जारी किया क्या अलर्ट।

ये भी पढ़ें- इंदौर में बनेंगे दो नए आईटी पार्क, 50 से ज्यादा कंपनियों को मिलेगी स्पेस

घिबली आर्ट बनाते समय ये सावधानियां रखें
• कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी सुरक्षा, रिव्यू और सोर्स की जांच करें।
• वॉट्सऐप, टेलीग्राम या अन्य माध्यमों से प्राप्त अज्ञात एपीके फाइलों को डाउनलोड न करें।
• एआई इमेज जनरेटर ऐप्स को आधिकारिक वेबसाइट या वेरिफाइड ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
• घिबली इमेज जेनरेशन या संबंधित सेवा का दावा करने वाली किसी भी अन वेरिफाइड लिंक पर क्लिक न करें।
• साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें