फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ट्रेन के बाथरूम में कपड़े बदल किन्नर बनता था युवक, फिर मोहक अदाएं दिखा उड़ा लेता था कीमती सामान

Sat, 03 Aug 2024 08:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चोर ट्रेन में चढ़ते ही अपना रूप बदल लेता था। ट्रेन के टॉयलेट में कपड़े बदलता था। किन्नर बनकर अपनी मोहक अदाएं दिखाते हुए भीख मांगता था। यह शातिर आरोपी समीर उर्फ साजिद पिछले एक साल से ट्रेनों में चोरी कर रहा था।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन और इंदौर के बीच चल रही ट्रेनों में हो रही लगातार चोरी की रिपोर्ट के बाद इंदौर जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और जानकारी ली। पता चला कि यह आरोपी उज्जैन जिले की खाचरौद जेल में बंद है। चोर ट्रेन में चढ़ते ही अपना रूप बदल लेता था। ट्रेन के टॉयलेट में कपड़े बदलता था। किन्नर बनकर अपनी मोहक अदाएं दिखाते हुए भीख मांगता था और मौका पाकर यात्रियों का कीमती सामान चुराता था।

विज्ञापन


यह शातिर आरोपी समीर उर्फ साजिद पिछले एक साल से ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी इतना शातिर था कि ट्रेन के टॉयलेट में कपड़े बदल लेता था और किन्नर बन जाता था। जीआरपी टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक, श्यामगढ़ पुलिस ने समीर उर्फ साजिद को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था। जीआरपी ने उसे उज्जैन की खाचरौद जेल में भेज दिया था। आरोपी ने नागदा में भी चलती ट्रेन में पांच मोबाइल चुराए थे। जीआरपी पुलिस ने इसका रिमांड लिया। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर खाचरौद से इंदौर लाया गया।

पुलिस आरोपी के घर पर लेकर गई और 16 तोले सोने के गहने जब्त किए। जेवरों की कीमत करीब 11.7 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक, आठ फरवरी 2023 को रतलाम-भिंड इंटरसिटी ट्रेन में आरोपी ने घाटा बिल्लोद की एक महिला का पर्स चुराया था। पर्स में सोने की चार चूड़ी, पांच अंगूठी और एक मंगल सूत्र था। इसके अलावा पर्स में एक हार, टीका, झुमकी और 2,500 रुपये कैश सहित कुल पांच लाख के जेवर थे।
विज्ञापन


साजिद ने 17 जनवरी 2024 को रणथंभौर एक्सप्रेस में चोरी की वरादात कबूली है। इसमें जयपुर का परिवार इंदौर लौट रहा था। इंदौर स्टेशन आते वक्त परिवार की महिला गेट पर खड़ी हो गई तो मौका देख पर्स चुरा लिया। यह शातिर चोर नागदा उज्जैन और इंदौर तक चलने वाली ट्रेनों में किन्नर का भेष बनाकर चोरी करता था। आरोपी को वापस खाचरौद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें