फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: संघ कार्यालय की बिजली बंद कर पथराव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 30 Dec 2023 08:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दफ्तर पर पथराव की घटना सामने आई है। सीहोर कोतवाली पुलिस के अनुसार इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पथराव कर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दफ्तर पर शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात पथराव की घटना सामने आई है। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। सीहोर कोतवाली पुलिस के अनुसार इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि देर रात आरएसएस के दफ्तर पर पथराव किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाह ने कहा कि कुछ लोगों ने आरएसएस दफ्तर की बिजली बंद कर पथराव किया।

विज्ञापन


माहौल बिगाड़ने की कोशिश
कुशवाह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसपी मयंक अवस्थी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जिसने भी पथराव कर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है उस पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें