फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पसंद की सब्जी न बनाने से पति हुआ नाराज, पहले पत्नी को पीटा और फिर घर मे लगा दी आग

Tue, 28 Feb 2023 07:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में मनपसंद सब्जी नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ा कि पति ने पहले पत्नी को पीटा और फिर घर में आग लगा दी। गृहस्थी के सामान के साथ बाइक भी जलकर खाक हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में मनपंसद सब्जी नहीं बनाने की बात पर पति ने पत्नी के साथ विवाद किया। फिर पूरे घर मे घासलेट छिड़ककर आग लगा दी। इससे पूरा घर और बाइक जलकर खाक हो गई। इस आगजनी मे लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले मे नानाखेड़ा थाना पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सोहन सिंह बुंदेला, उम्र 50 वर्ष, पत्नी बबली बुंदेला और बेटे आकाश के साथ अन्नपूर्णा नगर में रहता है। वह किसी होटल में काम करता है। सोमवार रात लगभग सवा बारह बजे वह काम से लौटा और पत्नी बबली से पूछा की खाने में क्या बनाया है। पत्नी ने जवाब में बताया कि दाल-रोटी बनाई है। सोहन इस बात को लेकर आगबबूला हो गया। पत्नी को मारने लगा। उसे दाल के बजाय अपनी मनपसंद सब्जी खानी थी। मारपीट के बाद पत्नी चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली तो मोहल्ला भी जा हो गया। सोहन इतना नाराज था कि उसने अपने घर में ही आग लगा दी। पुलिस ने पूरे मामले मे आरोपी सोहन के विरुद्ध पत्नी बबली की शिकायत पर 323, 504 और 436 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

बेटा गया था खाटूश्याम
बबली ने बताया कि घटना के समय उसका बेटा आकाश खाटू श्याम के दर्शन को गया था। इस वजह से पति को वह रोक नहीं सकी और वह मौका देखकर भाग निकला। अगर बेटा घर पर होता तो यह विवाद इतना नहीं बढ़ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें