स्वतन्त्रता दिवस पर उज्जैन स्थित गुरुकुल हाई सेकंडरी स्कूल के 400 से अधिक बच्चों ने एक विशाल मानव शृंखला। मानव शृंखला के जरिये भारत का नक्शा बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को सम्मान देना और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना था।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजन में बच्चों ने अपनी भूमिका और संयम का प्रदर्शन करते हुए नक्शे को सटीकता से स्कूल परिसर में प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक संदेश दिया। इसमें केवल छात्रों की सामूहिकता को ही नहीं दर्शाया गया बल्कि उन्हें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और समर्पण का अहसास भी कराया गया है।