गिरफ्तार कर की गई चलानी कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार क्रमांक MP 13 BA 2550 से इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास रात लगभग 8:30 बजे खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि दो युवक तेज गति से चलती हुई स्कॉर्पियो कार के दोनों ओर कार के पायदान पर खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा था, बल्कि अन्य राहगीरो की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ रही थी। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत उक्त वीडियो में स्टंट करते युवकों की पहचान की ओर वाहन क्रमांक MP 13 BA 2550 के चालक को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें-
Deadly Cough Syrup: वही दवा... वही लक्षण, दोनों किडनी फेल, दो मौत के बाद अब मासूम हर्ष लड़ रहा जिंदगी की जंग
चालानी कार्रवाई की गई
डीएसपी ट्रैफिक विक्रम सिंह परिहार एवं सुबेदार इन्द्रपाल सिंह द्वारा बताया गया कि वीडियो में दिखने वाले तीनों युवकों हर्षवर्धन राठौर वाहन चालक, पृथ्वीराज सिंह, ऋषिराज सिंह तीनों युवकों द्वारा चलती कार में खतरनाक तरीके से स्टंट किया गया था।जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा वाहन में अनाधिकृत हूटर भी लगा पाया गया तथा वाहन नंबर प्लेट विधिवत रूप से प्रदर्शित नहीं थी। जिस पर थाना यातायात उज्जैन द्वारा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत निम्न उल्लंघनों पर कुल 5000/- (पांच हजार रुपये) का चालान तैयार कर कार्यवाही की गई।