फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: गाड़ी फोड़ी, घर पर पथराव फिर भी मन नहीं भरा तो दे डाली जान से मारने की धमकी, आखिर क्या है माजरा

Wed, 13 Nov 2024 08:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
पहले गाड़ी फोड़ी...घर पर पथराव किया और फिर भी मन नहीं भरा तो पत्रकार को दे डाली जान से मारने की
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब खुलेआम लोगों को डरा धमकाकर घर पर पत्थर फेंककर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। माधव नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अमृत बैंडवाल की कार के कांच फोड़कर बदमाशों ने घर पर भी पत्थर बरसाए और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार माधव नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहने वाले अमृत बैंडवाल पेशे से पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे मैं घर के अंदर था। इस दौरान घर के बाहर से गालियां देने की आवाज आई। मैं बाहर आता इससे पहले घर के दरवाजे पर पत्थर फेंके गए। आसपास के लोग बाहर आए तो बदमाश जीतू ठाकुर, रोहित जाटवा और उसके साथी भाग गए। दोनों बदमाशों और उनके साथियों ने घर पर पत्थर फेंकने के बाद घर के बाहर खड़ी कार MP-13-6909 के कांच फोड़े और जाते हुए बदमाशों ने पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी।

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी के पास पहुंचे 
पत्रकार के साथ हुई घटना को लेकर उज्जैन प्रेस क्लब के सदस्यों ने एसपी प्रदीप शर्मा के पास पहुंचकर इस मामले में बदमाशों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी से मिलने के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल हाड़ा ने बताया कि हमले और अमर्यादित कार्यवाही को लेकर एसपी से चर्चा की गई। हमले और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें बदमाशों के उत्पात की तस्वीरें

गाड़ी के शीशे फोड़ दिए

 

घर पर पथराव भी कर दिया। 

 

हमले में क्षतिग्रस्त गाड़ी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें