फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात

Mon, 16 Mar 2026 10:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मानपुरा गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने बेटी के प्रेम विवाह और पड़ोस में रहने वाली महिला को अपनी परेशानी की वजह बताया है।
विज्ञापन
थाना नागझिरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति ने बेटी द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर बेटी को प्रेम विवाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नागझिरी थाना पुलिस के अनुसार मानपुरा निवासी जीवनसिंह धोलपुरिया पिता तेजाराम ने अपने घर में फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले जीवनसिंह ने नीलगंगा क्षेत्र में रहने वाले अपने जीजा भगवान सिंह को फोन करके कहा कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। जीजा ने उसे ऐसा कदम न उठाने की समझाइश दी और तुरंत पुलिस व परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जीवनसिंह फंदे पर लटका मिला। उसे तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल गैंगवार: मुखबिरी के शक में बरसी गोलियां, घर से लेकर हमीदिया अस्पताल तक बदमाशों का तांडव

पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें जीवनसिंह ने लिखा है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे परेशान कर रखा था और उसके परिवार को उजाड़ने में उसी का हाथ है। मृतक के अनुसार उसी महिला और उसके पति ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर गांव के युवक लखन से प्रेम विवाह करवाया और दोनों घर से भाग गए।

सुसाइड नोट में जीवनसिंह ने लिखा कि इस घटना के बाद वह समाज में मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचा है और बेहद दुखी है। उसने यह भी लिखा कि इन लोगों की वजह से उसका जीवन नर्क बन गया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि जीवनसिंह के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वह एमपीईबी में ठेके पर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज करते हुए पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें