फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: लॉकडाउन के दौरान घर से निकले वृद्ध की रेलवे स्टेशन से मिली लाश, बेटे ने की शिनाख्त

Thu, 25 Jul 2024 04:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कोरोना के समय घर से निकले वृद्ध की लाश गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर मिली है। बेटे ने शिनाख्त की। बताया कि वे साधू भेष में रहते थे और अक्सर घर से चले जाते थे। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से गुरुवार सुबह पुलिस को 63 वर्षीय वृद्ध की लाश मिली। उनका पहनावा साधू जैसा था। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर पुलिस ने रतलाम के भाटी बड़ोदिया ग्राम में रहने वाले उनके पुत्र को सूचना दी। पुत्र ने पिता की शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि कोरोना काल के दौरान वे घर से निकले थे। अक्सर वे इसी तरह घर से चले जाते थे और लौट आते थे।
विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गुरुवार सुबह साधू के वेश में 63 वर्षीय वृद्ध की लाश मिली थी। शिनाख्ती के दौरान उनके पास से आधार कार्ड मिला। जिस पर उनका नाम माणकलाल पिता नंदराम खारीवाल निवासी भाटी बड़ोदिया जिला रतलाम लिखा था। इसके आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद मृतक का पुत्र गोविंद खारीवाल उज्जैन स्टेशन पहुंचा और उसने अपने पिता की पहचान की। पुत्र ने पुलिस को बताया कि वर्षों से उसके पिता साधू जैसे रहते हैं और अक्सर लंबे समय के लिए घर से चले जाते थे और फिर आकर 10-15 दिन उनके साथ रहते थे और फिर चले जाते थे। पिछली बार वे कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान घर से निकले थे। उम्मीद थी कि हमेशा की तरह वे कभी भी वापस आएंगे। लेकिन आज उनकी यह सूचना मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां बुजुर्ग का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजन को सौंपा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें