फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग के बाद लाठीचार्ज में 10 लोग घायल

Mon, 09 Dec 2024 10:49 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले में बड़नगर रोड के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस विवाद में लाठी-डंडों के साथ गोली भी चलाई गई। घटना में 10 लोग घायल हो गए, जिससे गांव में तनाव फैल गया। 
विज्ञापन
वायरल फोटो, हाथों में गन लेकर दिखाई देते कुछ लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में बड़नगर रोड के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस विवाद में लाठी-डंडों के साथ गोली भी चलाई गई। घटना में 10 लोग घायल हो गए, जिससे गांव में तनाव फैल गया। विवाद के दौरान पिस्टल लहराने का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, बड़नगर तहसील के ग्राम बलेडी में मोगिया समाज के लोग रहते हैं। सुबह गुर्जर समाज के कुछ लोग उनके गांव में पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। घायल राजेश मोगिया के भांजे मलखान ने बताया कि एक दिन पहले राजेश चिंचोड़िया में खेत से पानी की मोटर निकालने गए थे। तभी वहां गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने उनसे शराब के लिए पैसे मांगे। जब पैसे नहीं दिए तो मारपीट की गई। राजेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
इसी बात से गुस्साए मेहरबान गुर्जर, गोकुल गुर्जर, राधेश्याम जुझार और जवान सिंह गुर्जर ने सोमवार सुबह राजेश के घर पर हमला कर दिया। लाठियों से पिटाई और पिस्टल से फायरिंग की गई। इस घटना में राजेश को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया प्रकरण
मामले को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बड़नगर एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि मोटर निकालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते गुर्जर समाज के लोग बलेडी गांव पहुंचे और झगड़ा हुआ। 

पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल
गुर्जर समाज के हमले का एक वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें आधा दर्जन लोग लाठियां लहराते और एक युवक पिस्टल लेकर फायरिंग करता दिख रहा है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें