फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: 13 को उज्जैन आ सकते हैं सीएम यादव, 656 करोड़ के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Tue, 08 Oct 2024 07:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। वे पीडब्ल्यूडी के 656 करोड़ से अधिक के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें शहर सहित कई बायपास मार्गों की सुविधा मिलेगी 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन में 13 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के लोकार्पण एवं विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह जानकारी कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल पर स्थित सभा कक्ष में समयावधि-पत्रों की विभागवार समीक्षा के दौरान दी।

विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। वे पीडब्ल्यूडी के 656 करोड़ से अधिक के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें शहर सहित कई बायपास मार्गों की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन शहर को कई सौगात देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से तपोभूमि से हामुखेड़ी मार्ग 35.65 करोड़, लालपुर से चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग 30.45 करोड़, बड़ा पुल रंजीत हनुमान मंदिर से मोजमखेड़ी मार्ग 38.57 करोड़, वाकणकर ब्रिज से दाउदखेड़ी मार्ग 64.99 करोड़, करोहन-नईखेड़ी मार्ग 78.36 करोड़, हरिफटाक लालपुर से चंदूखेड़ी शिप्रा नदी पर ब्रिज सहित 225.96 करोड़ रुपए, उज्जैन बायपास टू-लेन मार्ग 67.96 करोड़, सदावल में हेलीपैड 13 करोड़, जहागीरपुर से चामुंडा माता मार्ग 2.66 करोड़ रुपए के भूमिपूजन के कार्य प्रमुख हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर ने नवरात्रि पर्व के दौरान जिले के प्रमुख माता मंदिरों, रावण दहन स्थलों एवं दुर्गा मूर्ति विसर्जन स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें