फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महिला आरक्षक से प्रेम-प्रसंग का मामला, भोपाल में पदस्थ GRP के आरक्षक ने प्रेमिका के घर पहुंच जहर खाया

Fri, 22 Nov 2024 03:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जीआरपी में पदस्थ महिला आरक्षक के घर गुरुवार रात भोपाल जीआरपी कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक पहुंचा और हंगामा किया। उसने अपना मोबाइल, पर्स फेंक दिया और जहरीला पदार्थ खा लिया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उज्जैन पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 तक उज्जैन जीआरपी में पदस्थ आरक्षक सचिन चंद्रवंशी का भोपाल जीआरपी कंट्रोल रूम में स्थानांतरण हो गया था। उज्जैन में ड्यूटी के दौरान उसका थाने में पदस्थ महिला आरक्षक से प्रेम-प्रसंग हो गया था। भोपाल जाने के बाद भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग बना हुआ था। लेकिन कुछ समय पहले महिला आरक्षक ने सचिन से बातचीत करना बंद कर दिया। सचिन शादी करना चाहता था, लेकिन महिला आरक्षक ने साफ मना कर दिया था।

विज्ञापन


इस बीच गुरुवार शाम भोपाल से सचिन उज्जैन आ गया और गऊघाट रेलवे कॉलोनी में रहने वाली प्रेमिका के घर पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। सचिन ने अपना पर्स और मोबाइल वहीं फेंक दिया। महिला आरक्षक ने उसके परिजनों को घटनाक्रम बताया तो वह उज्जैन के लिए रवाना हो गए। परिजन उज्जैन पहुंचते उससे पहले सचिन दोबारा रात में गऊघाट कालोनी पहुंचा और प्रेमिका के घर पर हंगामा करते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया।

मामले की जानकारी लगने पर नीलगंगा थाना पुलिस पहुंची और आरक्षक सचिन को चरक भवन लाया गया, जहां उसकी हालत काफी बिगड़ने लगी थी। रात में उज्जैन पहुंचे परिजनों ने डॉक्टरों से चर्चा की, सचिन को इंदौर रैफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे नीलगंगा क्षेत्र के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जबाव नहीं दिया तो खाया जहर
थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि आरक्षक सचिन की हालत में सुधार आने पर उसके बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसका कहना था कि वह भोपाल से उज्जैन प्रेमिका से जवाब मांगने आया था कि उसने शादी के लिए मना क्यों किया। वह जवाब नहीं दे रही थी, इसलिए जहर खा लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि जहरीला पदार्थ काफी मात्रा में खाया गया है, 24 घंटे बाद ही उसकी हालत की स्थिति का आकंलन हो पाएगा। फिलहाल, हालत में सुधार आता दिखाई दे रहा है।

सचिन के पिता भोपाल में एसआई
सचिन के हंगामा करने की खबर मिलने पर भाई राहुल और मां उज्जैन पहुंचे थे। भाई ने बताया कि पिता भोपाल में एसआई है और जीआरपी में पदस्थ है। सचिन और महिला आरक्षक के प्रेम-प्रसंग की परिवार को जानकारी थी। दोनों मोबाइल पर अक्सर बाते किया करते थे। जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला आरक्षक को कुछ समय पहले पता चला था कि सचिन की शादी हो चुकी है। इसलिए उसने सचिन से बात करना बंद करते हुए शादी से इंकार कर दिया था। जबकि सचिन शादी की बात पर अड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें