फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पद के गुरूर में बीजेपी पार्षद भूले मर्यादा, महिला को सरेराह दीं गालियां, बोले- तेरी औकात इतनी कि तू...

Sat, 29 Oct 2022 02:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के नागदा में बच्चों के विवाद में बड़े आमने-सामने आ गए। बीजेपी पार्षद और एक महिला के बेटे में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद दो गया, जिसके बाद पार्षद ने महिला के साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन
बीजेपी पार्षद भूले मर्यादा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'तेरी औकात बताऊं तेरे को...तेरी औकात इतनी हो गई कि तू मुझसे बात करे। ज्यादा बोली तो...के रख दूंगा।' ये शब्द हैं उज्जैन जिले में नागदा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-19 से बीजेपी पार्षद महेंद्र सिंह चौहान के। दरअसल, गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ तो पार्षद ने पड़ोसी महिला को धमकाते हुए जमकर गालियां दीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बीजेपी पार्षद महेंद्र सिंह चौहान दयानंद कॉलोनी में रहते हैं। उनके पड़ोस में ममता बैरागी रहती हैं। गुरुवार को पड़ोसियों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों सड़क पर भी भिड़ लिए। पार्षद ने महिला को धमकाते हुए कहा, तू वही है न, जो फोन करके कह रही थी कि मुझे तेरी जरूरत है। तेरी....। तू तेरी मां को समझा...। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। उन्होंने महिला के बेटे के साथ भी अभद्रता की। पीड़िता शुक्रवार को थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज करवाई।

ममता ने पुलिस को बताया, गुरुवार सुबह 11 बजे उनका बेटा दीपेश बाइक से घर आ रहा था। जामुन चौक पर पार्षद और लोक निर्माण विभाग प्रभारी महेंद्र सिंह का बेटा गौरव अपनी कार धो रहा था। दीपेश ने गौरव को गाड़ी साइड में हटाने को कहा तो गौरव ने दीपेश के साथ अभद्रता की। मैंने गौरव को समझाने का प्रयास किया तो गौरव के पिता महेंद्र सिंह आ गए। उन्होंने धमकाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। नागदा थाने के टीआई श्याम चंद्र शर्मा ने बताया, पार्षद के खिलाफ महिला ने आवेदन दिया था। वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें